हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की दमदार वापसी- 9 नगर निगमों में मिली जीत

Rohit Baraik
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की दमदार वापसी- 9 नगर निगमों में मिली जीत

Haryana Nagar Nigam Chunav 2025 Result: हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने वापसी की है। जबकि इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनाव के महापौर पद के भाजपा उम्मीदवारों ने 9 नगर निगमों में जोरदार जीत दर्ज की।

जबकि एक मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार को जीत मिली है। सबसे बड़ी बात है कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक में भी बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली है।

बता दें कि रोहतक को हुड्डा का गढ़ माना जाता है। नगर निकाय के लिए हुए इस चुनाव में भाजपा को अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर और पानीपत में जीत मिली है।

बता दें कि मानेसर में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए हैं। यहाँ निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव ने जीत मिली है। बता दें कि चुनाव से हरियाणा के दस नगर निगमों में से आठ नगर निकायों में भाजपा के महापौर थे।

दो मार्च का डाले गए थे वोट –
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए दो मार्च को चुनाव हुआ था। दो मार्च को गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव हुए थे।

जबकि अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए थे। दो मार्च को ही 21 नगर समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव भी हुए। पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए नौ मार्च को वोट डाले गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *