weather updates: झारखंड समेत कई राज्य में बारिश के साथ गिरे ओले

Rohit Baraik
4 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

weather updates: झारखंड समेत कई राज्य में बारिश के साथ गिरे ओले

बारिश (weather updates):
पश्चिमी विक्षोभ के निचले स्तरों पर सक्रिय होने और चक्रवाती प्रसार की वजह से देश के 12 राज्यों के अलग-अलग इलाकों में 21 मार्च से बारिश शुरू हो गई है। कई इलाकों में तो ओले भी गिरे।

झारखंड के अधिकांश जिलों में तेज आंधी के साथ हुआ बारिश –

झारखंड के अधिकांश जिलों में शुक्रवार की दोपहर बाद से आंधी के साथ तेज बारिश हुई, जो शनिवार की सुबह तक जारी है।

इस दौरान कई जिलों में जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि और आंधी से फसलों के साथ घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

झारखंड के लोहरदगा में गिरा 100 ग्राम से ज्यादा वजन तक के ओले –

सबसे ज्यादा तबाही लोहरदगा जिले में होने की सूचना है। इसका असर लोहरदगा से सटे रांची जिले के प्रखंडों में दिखा।

लोहरदगा में हाल यह था कि यहां 100 ग्राम से ज्यादा वजन के ओले गिरने की बात कही जा रही है। इस कारण कई घरों में एस्बेस्टस की छत पूरी तरह टूट गई।

हजारीबाग जिले में वज्रपात से एक की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने जारी किया है ऑरेंज अलर्ट –

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले तीन दिन बारिश के साथ तूफानी हवा चलने, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

फसलों- सब्जियों को नुकसान –

फसलों-सब्जियों को सबसे अधिक नुकसान मौसम विभाग के अनुसार लोहरदगा, लातेहार, खूटी और रांची के अलावा कोल्हान के इलाकों में भी ओले गिरे।

इससे रबी फसल के अलावा सरसों व सब्जियों की फसलों का नुकसान हुआ। आम-लीची व कटहल के फल आंधी और ओले से बर्बाद हो गए हैं।

रांची के बेड़ो, इटकी व तुपुदाना ज्यादा ओलावृष्टि हुई। सिमडेगा जिले में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश: कई जिले में रुक-रुक कर हुई बूंदाबादी –

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र सहित कई जिले में रुक-रुक कर बूंदाबादी भी हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। चमक गरज के साथ बूंदाबादी हुई।

इससे किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई। किसान पूरे दिन खेतों में अपनी पकी फसलों को काटकर सुरक्षित स्थान पर रखने में जुटे रहे।

बारिश से पक चुकी गेहूं की फल के साथ ही दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान –

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। अब दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

अगले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने से गर्मी पसीने छुड़ाने लगेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

अमूमन 26 मार्च तक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।

अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ हो सकती है बारिश व बर्फबारी –

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

अरुणाचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश व जमकर बर्फबारी होने की संभावना है।

अगले चार से पांच दिनों के दौरान असम,मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बरसात का दौर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना –

22 और 23 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

इसी तरह 22 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों तथा बिहार में ओलावृष्टि होने की आशंका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *