झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अलग लुक: लुंगी पहने खाली पांव ही जंगलों में घुमते नजर आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Jharkhand cm Hemant soren:
जंगल के किनारे एक शख्स काफी देर से खड़ा हुए जंगलों की ओर देख रहा है। वे काफी गम्भीर दिख रहे हैं। न जाने जंगलों को देखकर कुछ तो सोंच रहे होंगे।
हरे रंग की लुंगी और सफेद रंग की चेक कमीज पहने। गले मे एक तावल लपेटे हुए नंगे पैर ही खड़े हैं। हाथ मे मवेशियों को हांकने में प्रयोग होनी वाली एक डांटा भी पकड़े हुए है।
बड़े बाल, आँखों मे चश्मा पहन रखा है। दाढ़ी थोड़ी पकी हुई है। न जाने जंगलों की ओर देख के किस कल्पनाओं में खोए हुए हैं। कुछ तो जंगलों में दिखा होगा जिसको लेकर वे चिंता में घिरे दिख रहे हैं।
जो उनके मन को विचलित कर रही है। शायद झारखंड का कोई आदिवासी किसान का बेटा होगा। जो अपनी मवेशियों को जंगल में चराने ले गया होगा और जंगलों में अपनी मवेशियों की पहरेदारी कर रहा होगा…।
झारखंड में रविवार को तेजी से वारयल होती एक तस्वीर ने कुछ ऐसे ही चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है।
दरअसल रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रही।
उनकी यह तस्वीर कुछ बहुत कुछ बयां कर रही थी। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस तस्वीर को देखकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।
तस्वीर में गुरुजी शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एकदम सादे लिहाज में नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नंगे पैर एक जंगल के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वे जंगलों की ओर गम्भीर होकर देख रहे हैं।
उनके हाथों में मवेशियों को हांकने के लिए प्रयोग होने वाली एक डंडा भी है। एक हरे रंग की चेक लूंगी लपेटे और सफेद रंग की चेक शर्ट पहने हुए ऐसे लग रहे हैं मानों एक साधारण आदिवासी किसान का बेटा हो।
ऊपर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गले मे एक गमछी भी ले रखी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सझक की है दो तस्वीर –
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी तस्वीर साझा की है। एक्स पर अपनी दो तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है, झारखण्डियत हमारी शान है, आदिवासियत हमारी पहचान है, जल-जंगल-जमीन हमारा स्वाभिमान है।
जय झारखण्ड! मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर किसी ने उसे धरती पुत्र कहा है, तो किसी ने जोहार जय आदिवासी लिख कर पोस्ट किया है।