महिलाएं आगे आयेंगी तो समाज के साथ देश का भी होगा विकास: विधायक भूषण बाड़ा
झारखंड:
झारखंड के सिमडेगा जिले के बीरू भिखारिएट काथलिक महिला संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन तामड़ा पल्ली में सम्पन्न हुआ।
मौके पर बीरू भिखारिएट के डीन फादर हेरमन खलखो, पूर्व डीन गाब्रियेल डुंगडुंग, तामड़ा पल्ली पल्ली पुरोहित फादर पौलुस लकड़ा ‘ सोगड़ा पल्ली पुरोहित फादर सिलबानुस केरकेट्टा, क्रूसकेला पल्ली पुरोहित फादर अजीत पौल केरकेट्टा,खाजालोया पल्ली पुरोहित फादर रंजीत डुंगडुंग,सहायक पल्ली पुरोहित फादर तारसियुस किरो,फादर प्रवीण मिंज की उपस्थिति में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया।
मौके पर विधायक भूषण बाड़ा और वक्ता सेत कुमार एक्का मौजूद थे। मंच संचालन जिप सदस्य सह बीरू भिखारिएट की सभानेत्री जोसिमा खाखा ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम जोसिमा खाखा के देख रेख में सम्पन्न हुआ।
मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। अपने बच्चों पर समय दें और उन्हें शिक्षित बनाएं।
जब बच्चे पढ़ेंगे तभी परिवार और समाज का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज पीछे है, तो इसका एक बड़ा कारण हमारी आपस की टूटन है।
जिसे हमें दूर करना है। हमें एकजुट होना है और एक मंच पर खड़े रहना है। उन्होने समाज की महिलाओं का आह्वाहन करते हुये कहा कि जब महिलाएं आगे आयेंगी तो समाज के साथ देश का भी विकास होगा।
उन्होने कहा कि जीवन में सहयोग की भावना का होना नितांत आवश्यक है।
यह एक मानवीय गुण है जो हमें संगठन, सह-बंधुत्व और अनुशासन के माध्यम से समाज में स्वतंत्रता और सौहार्द की भावना को विकसित करता है।
विधायक ने कहा कि सहयोग की भावना हमारे कार्यभार, संगठन, परिवार, समुदाय और समाज को समृद्ध बनाती है।
महिला शक्ति ने समाज को सशक्त करने का जो बीड़ा उठाई है वह सराहनीय: जोसिमा खाखा
इससे पूर्व शनिवार को सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था। रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सभा नेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी।
उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ की थी। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि हमारा समाज काफी गरीब है। पर हमारे समाज के पास शक्ति है और हम शक्ति से ही आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन एवं एकजुटता का आयोजन निश्चित रूप से खुशी का दिन है। समाज की महिला शक्ति ने समाज को सशक्त करने का जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।
समाज की प्रगति एकता और कुरीतियों को हटाने से होती है और इससे ही हमारा समाज तरक्की करेगा। सम्मेलन में 20 सूत्री अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार,पंचायत अध्यक्ष संदीप तिग्गा,समीर किंडो, पंचायत सदस्य समिति प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष कार्मेला कुल्लू, उपसभा नेत्री जोसेफा सोरेंग आदि भारी संख्या में काथलिक महिला संघ के माताएं और बहनें उपस्थित थी।
रोज़गार की असीम संभावनाएं एवं पेशा कानून विषय पर सेत एक्का ने रखे अपने –
कार्यक्रम में वक्त सेत कुमार एक्का ने रोजगार की असीम संभावनाएं और पेशा कानून विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को रोजगार से जुड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि रोजगार प्राप्त करने के लिए आदिवासी समाज को बहुत से क्षेत्र में आरक्षण प्राप्त है। लेकिन हमारा समाज इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
डीन फा हेरमन ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर –
डीन फा हेरमन खलखो ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने बाइबल की महिमा बताते हुए लोगों को पवित्र ग्रंथ बाइबल पढ़ने की आदत डालने की अपील की।
वही फा अजित पॉल केरकेट्टा ने कलीसिया का धर्म सिद्धांत विषय पर विचार रखे। सम्मेलन को कई पल्ली पुरोहितों ने भी सम्बोधित किया।