होली (Holi) के रंग में रंगा भारत- देशभर में दिख रहा है उत्साह
Holi 2025:
देश में शुक्रवार को होली का उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार से ही होली खेलने का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को देश के लगभग सभी राज्य के अलग अलग हिस्से में लोगों ने जमकर होली खेली।
इस दौरान लोग आपसी गीले, शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाया। साथ ही होली की बधाई दी। होली के मौके पर लोगों में उत्साह देखने लायक है।
क्या बच्चे, क्या बूढ़े सभी होली की मस्ती में डूबे रहे। ऐसे में महिलाएं भी कहाँ पीछे रहने वाली। महिलाओं की टोली भी कई जगह ग्रुप बनाकर होली खेलती हुई नजर आई।
होली को लेकर तो युवाओं में अलग ही नजारा दिखाई दिया। युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकते हुए एक दूसरे को रंग लगाया।
कई युवाओं ने तो रंग लगाते हुए अपने साथियों के कपड़े भी फाड़ दिए। कुल मिलाकर होली का उत्साह देश भर में सर चढ़ कर बोल रहा है।
बच्चों में दिख रहा है गजब का उत्साह –
होली को लेकर तो बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों की टोली सुबह से ही होली के रंग में रंगे नजर आए।
बच्चे ग्रुप बनाकर अपने गली मोहल्ले में घूम घूम कर अपने से भी बड़ों को होली लगाते हुए दिख रहे हैं।
अधिकतर बच्चों के हाथ मे कार्टून वाली पिचकारी से लेकर मुखौटा नजर आ रहा है।
सेकेंड हाफ में अबीर खेलने में व्यस्त रहे लोग –
होली खेलने का भी एक अलग तरीका होता है। लोग पहले हाफ में जमकर रंगों से शराबोर रहते हैं। वहीं दूसरी हाफ में अबीर की खुशबू महकता है।
शुक्रवार को भी सुबह से दोपहर तक लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। इसके बाद सभी ने नहाते हुए दूसरी हाफ से अबीर खेलना शुरू किया।
जो देर रात तक जारी रहा। यही दौर शनिवार को भी देश के अलग अलग हिस्से में जारी रहेगा।
होली गानों की रही धूम –
डिजिटल युग मे होली गीत के बिना रंग अधूरा सा लगता है। ऐसे में गायक भी होली को लेकर एक से बढ़कर एक गीतों की रिकॉर्डिंग कर बाजार में उतारा है।
जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। हालांकि नए गानों से ज्यादा पसंद लोग पुराने होली गीतों को कर रहे हैं।
होली के मौके पर जगह जगह डीजे रखा हुआ नजर आ रहा है। जहां होली के गीत बज रहे हैं।
साथ ही लोग होली के गीतों में थिरकते हुए जमकर होली खेल रहे हैं।
मटन-चिकन का बाजार रहा गर्म –
होली में बहुत लोग मटन-चिकन खाने के शौकीन रहते हैं। ऐसे में शुक्रवार को मटन-चिकन का बाजार गर्म रहा। शनिवार को भी मटन- चिकन की दुकानों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए दुकानदारों ने अलग तैयारी कर रखी है।
आज यानी शुक्रवार को भी जमकर मटन और चिकन की बिक्री हुई। बताया गया कि होली में सबसे ज्यादा मटन की बिक्री होती है।
शनिवार को भी खेली जाएगी होली –
होली का बुखार अभी उतरा नहीं है। शनिवार को भी देश के कई हिस्से में जमकर होली खेली जाएगी। कई स्थानों में शुक्रवार को होली नहीं खेला गया।
इन स्थानों में शनिवार को होली खेली जाएगी। इन स्थानों के लोग शनिवार के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गुरुवार की रात हुआ था होलिका दहन –
होली से पर्व होलिका दहन की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत देशभर में गुरुवार की देर रात होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ होलिका दहन किया। बताया गया कि देश के अलग अलग हिस्से में होलिका दहन की पूजा अलग अलग तरीके से की जाती है।