चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के साथ ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा:
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला जीत लिया है।
इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए तेज तरार अर्धशतक जड़ा।
उन्होंने इस टूर्नामेंट में 83 गेंद में 3 छक्का और 7 चौका की मदद से 76 रन बनाया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास बना लिया है।
वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कई अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
रोहित शर्मा आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारतीय टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रहा है।
धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 बार आईसीसी ट्रॉफी जीता है।
अब तक आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले भारतीय कप्तान –
1) रोहित शर्मा: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
2) एमएस धोनी: टी20 विश्व कप 2007
3) एमएस धोनी: वनडे विश्व कप 2011
4) एमएस धोनी: चैंपियंस ट्रॉफी 2013
5) रोहित शर्मा: टी20 विश्व कप 2024
6) सौरव गांगुली: चैंपियंस ट्रॉफी 2002
7) कपिल देव: वनडे विश्व कप 1983
सौरभ गांगुली और कपिल देव की कप्तानी में भी भारत जीत चुका है आईसीसी ट्रॉफी
धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जीता। इसके बाद धौनी की ही कप्तानी में टीम वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती।
रोहित की कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीता था। भारत के कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वनडे विश्व कप जीता था।
इसके अलावा सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता (श्रीलंका) बनी थी।