रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, बेटी का शव 6 हिस्सों में मिला
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के से प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब रेलवे पुलिस को गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लावारिस हालत में रखे एक टीन के बक्से से युवती का धड़ मिला, जबकि उसके हाथ और पैर अलग थैले में भरे हुए थे। पुलिस ने जब इस सनसनीखेज मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, तो खुद पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। अपनी ही बेटी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा पिता निकला, जो बेटी के गैर-धर्म के लड़के से बात करने की वजह से बुरी तरह नाराज था।
ट्रेन के लावारिस बक्से से मिला टुकड़ों में कटा शव
इस रूह कपाने वाली घटना की शुरुआत 17 मई को हुई, जब गोमती एक्सप्रेस ट्रेन छपरा रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के एक डिब्बे में काफी देर से एक लावारिस बक्सा रखा हुआ था, जिसे उठाने कोई नहीं आया। शक होने पर जब राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बक्से का ताला तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। बक्से के अंदर एक युवती की सिर कटी लाश टुकड़ों में बंद थी, जबकि उसका सिर गायब था। ट्रेन में लाश मिलने की खबर से रेलवे महकमे और इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित कीं।
सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज
बिना सिर के शव की पहचान करना पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया था, जिसे दबाने के लिए कातिल ने पूरी साजिश रची थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को ट्रेन में रखा गया था ताकि उसकी पहचान कुशीनगर में न हो सके। पुलिस ने जब रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, तो उन्हें एक बड़ा सुराग हाथ लगा। फुटेज में तीन लोग तमकुही रेलवे स्टेशन पर उसी टीन के बक्से को ट्रेन में चढ़ाते हुए दिखे और फिर बक्सा रखकर चुपके से एसी कोच के रास्ते नीचे उतर गए। पुलिस ने बिना देर किए घेराबंदी करके उन तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
बदनामी के डर से पिता ने ही ली बेटी की जान
पुलिस की सख्त पूछताछ के सामने आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सके और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मुख्य आरोपी पिता ने बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी एक हिंदू लड़के से बातचीत करती थी। परिवार ने उसे कई बार समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो समाज में बदनामी के डर से पिता ने अपनी ही बेटी को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना लिया। पिता ने पहले बेटी की बेरहमी से हत्या की, फिर उसके शव के टुकड़े किए। उसने पहचान छुपाने के लिए बेटी का सिर गांव में ही कहीं फेंक दिया और बाकी शरीर को बक्से में बंद कर ट्रेन में छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने निर्दयी पिता और उसके मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कागजों में स्कूल, जमीन पर अवैध मदरसा: मंदसौर में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले संस्थान पर कसेगा शिकंजा, FIR की तैयारी
संस्कारधानी के नर्मदा तट पर मचेगी आध्यात्मिक गूंज: हर्षा रिछारिया का 11 दिवसीय एकांतवास शुरू, आंतरिक ऊर्जा और साधना को बताया बड़ी वजह
साइबर थ्रेट को लेकर सरकारी विभागों में मची खलबली: हाई-अलर्ट के बाद सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू