कमरे में पड़ा मिला जीजा का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका
लुधियाना: लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गुरु नानक कॉलोनी में घरेलू विवाद के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो भाइयों ने अपने ही जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू आलम के रूप में हुई है, जो इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर थाना टिब्बा की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नवी अली तथा उसके भाई आलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
किराए के मकान में चल रहा था आपसी विवाद
मृतक सोनू आलम मूल रूप से बिहार के अररिया जिले का रहने वाला था और यहां टाइल्स लगाने का काम करता था। वह उसी मकान में आगे के कमरे में रहता था, जबकि आरोपी साले पीछे के कमरे में रहते थे। पिछले कुछ समय से उनका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।
देर रात मारपीट के बाद वारदात को दिया अंजाम
रविवार देर रात सोनू और दोनों सालों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोक और विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी जान ले ली। सोमवार सुबह जब उसका भाई वहां पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान