राजस्थान विधान सभा भवन, सदन, संग्रहालय बहुत सुन्दर - श्री दास
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में असम राज्य के विधानसभा अध्यक्ष श्री रणजीत कुमार दास का दुपट्टा ओढाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। श्री दास की विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी से यह शिष्टाचार भेंट थी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने श्री रणजीत कुमार दास को "दो वर्ष नवाचार" पुस्तक की प्रति, राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति, भगवान श्री राम की मूर्ति व राजस्थान विधानसभा की दैनन्दिनी डायरी भी भेंट की।
श्री देवनानी ने श्री दास को राजस्थान विधानसभा के सदन, भवन तथा राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन कराया। श्री दास ने विधानसभा भवन की आधुनिक व्यवस्थाओं, सदन की कार्यप्रणाली तथा आख्यान संग्रहालय में संजोई गई राजस्थान की लोकतांत्रिक एवं संसदीय विरासत का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में श्री देवनानी के नेतृत्व में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य विधानमंडलों के लिए भी इन्हें अनुकरणीय बताया।
श्री दास ने कहा कि राजस्थान विधान सभा का भ्रमण उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। वीर भूमि की महान संस्कृति की झलक के साथ लोकतंत्र की यात्रा व महान परम्पराओं की झलक देखी। उन्होंने संग्रहालय को अदभुत बताते हुए उसे भावी पीढियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। श्री दास ने राजस्थान विधान सभा भवन, सदन और संग्रहालय की सराहना करते हुए इन्हें बहुत ही सुन्दर बताया। श्री दास ने श्री देवनानी को असम विधान सभा का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।
दोनों विधानसभा अध्यक्षों के मध्य भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, विधानमंडलों में नवाचारों तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान संसदीय संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राज्यों के मध्य अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को और अधिक बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान