पठानकोट में हाईवोल्टेज ड्रामा, मांगों को लेकर 200 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़े दो बुजुर्ग
पठानकोट: विधानसभा हलका सुजानपुर के माधोपुर क्षेत्र में उस वक्त प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया जब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कमेटी से जुड़े दो बुजुर्ग लगभग दो सौ फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर जा बैठे।
हाई-वोल्टेज खंभे पर चढ़े बुजुर्ग
माधोपुर इलाके में डीसी आवास के पास स्थित हाई-वोल्टेज बिजली के टावर पर डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के सदस्य कुलविंदर सिंह (81) और शर्म सिंह (85) अचानक ऊपर जा पहुंचे। इतनी अधिक ऊंचाई पर बुजुर्गों के बैठने से स्थानीय लोगों और अधिकारियों में भारी चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पहले भी हो चुका है ऐसा प्रदर्शन
संघर्ष कमेटी के सदस्यों का कहना है कि ये दोनों बुजुर्ग अपनी मांगों के समर्थन में पूर्व में भी कई बार पानी की टंकियों और बिजली के टावरों पर चढ़कर अनोखा विरोध जता चुके हैं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का कोई स्थायी समाधान न निकलने के कारण उन्हें दोबारा यह खतरनाक कदम उठाना पड़ा।
प्रशासनिक अमला और सुरक्षा व्यवस्था
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हाई-वोल्टेज लाइन होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और अधिकारियों द्वारा दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने-बुझाने के प्रयास किए जाते रहे।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान