वैभव सूर्यवंशी की जर्सी ने खींचा ध्यान, नंबर का हिस्सा टेप से क्यों ढका गया था?
बेंगलुरु | दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर उतरने के साथ ही उनकी जर्सी पर लगे टेप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव का बल्ला भले ही इस मैच में शांत रहा, लेकिन उनकी जर्सी को लेकर खेल प्रेमियों के बीच काफी चर्चा देखने को मिली।
जर्सी नंबर और टेप का रहस्य
मैच के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो उनकी जर्सी पर नंबर इस तरह टेप किया गया था कि केवल '3' अंक ही साफ दिखाई दे रहा था। इस बात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 की जर्सी पहनने वाले वैभव ने अपनी पसंद के इस अंक को बनाए रखने के लिए ऐसा किया होगा, हालांकि टीम या खिलाड़ी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मैच का हाल और ईस्ट जोन की मजबूत स्थिति
मुकाबले की बात करें तो वैभव ने शुरुआत में दो शानदार चौके लगाए, लेकिन वह छह गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद सुदीप कुमार घरामी (146 रन) और शाहबाज अहमद (167 रन) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 111 रन पर ढेर हो गई और टीम को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा।


दिल्ली में BRICS का सुरक्षा चक्रव्यूह, ड्रोन और विरोध-प्रदर्शन के खतरे से निपटने की तैयारी
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री