शामली में अंकित बालियान केस के दो शूटर मारे गए, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बाल्यान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने दो शूटरों का एनकाउंटर किया है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी। औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में एक गोली पुलिस की गाड़ी व दो पुलिसकर्मियों को लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में हत्या में शामिल चार शूटरों में से दो बदमाश ढेर हो गए। मृतकों में ककरोई हाल टीडीआई कुंडली निवासी सुमित (22) व जटवड़ा हाल बैयापुर खुर्द निवासी मोहित (24) शामिल हैं।
शूटर बागपत के रास्ते लोनी की तरफ हुए थे फरार
पुलिस के अनुसार, अंकित बाल्यान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों को 20 से अधिक गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है।


किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
नगर निगम जयपुर के मतदान के लिए मतदान दल रवाना