हाईकोर्ट में बढ़ा विवाद, जोधपुर बार एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार; ACJ को हटाने की मांग
जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय में वकीलों और न्यायिक प्रशासन के बीच उपजा गतिरोध अब तूल पकड़ता जा रहा है। जयपुर के बाद अब जोधपुर में भी अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है, जिससे अदालत परिसरों में कामकाज ठप होने के पूरे आसार बन गए हैं।
जोधपुर में वकीलों का कार्य बहिष्कार
न्यायिक प्रशासन के रवैये से नाराज जोधपुर की दोनों प्रमुख बार एसोसिएशनों ने आगामी रविवार तक हाईकोर्ट की सभी अदालतों में पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इस अवधि के दौरान सभी वकील न्यायिक बैठकों और कार्यवाहियों से पूरी तरह दूर रहेंगे। आंदोलन के अगले चरण की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को एक विशेष जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे के संघर्ष पर मुहर लगेगी।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग
इस पूरे विवाद की जड़ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को उनके पद से हटाए जाने की मांग मुख्य रूप से शामिल है। वकीलों का एक बड़ा वर्ग इस मांग को लेकर लगातार अड़ा हुआ है और साफ कर चुका है कि जब तक इस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। पदाधिकारियों का कहना है कि वकीलों में रोष लगातार बढ़ रहा है और यदि समय रहते उचित समाधान नहीं निकाला गया, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है।


किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
नगर निगम जयपुर के मतदान के लिए मतदान दल रवाना