धोनी के फार्म हाउस में दिखा विशाल कोबरा, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के दौरान घायल हुआ सांप
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस परिसर में मंगलवार को एक विषैला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। फार्म हाउस के कर्मचारियों की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्काल स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही विशेषज्ञ नारायण प्रमाणिक मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के दौरान सांप को आई चोट, मिला प्राथमिक उपचार
रेस्क्यू प्रक्रिया के दौरान कोबरा को हल्की चोट लग गई, जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार किया गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार उपचार पूर्ण होने के पश्चात उसे किसी सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। घटना के समय फार्म हाउस पर एमएस धोनी या उनके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
7 एकड़ में फैला है 'कैलाशपति' फार्म हाउस
रांची के रिंग रोड स्थित एमएस धोनी का यह फार्म हाउस 'कैलाशपति' के नाम से जाना जाता है, जो लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में फैला है। अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे जिम, स्विमिंग पूल, इंडोर स्टेडियम और सुपरबाइक्स व लग्जरी कारों के गैरेज से लैस इस परिसर में बड़े पैमाने पर जैविक खेती भी की जाती है। यहां तरबूज, पपीता, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और टमाटर जैसी फसलें उगाई जाती हैं। वर्ष 2017 से धोनी अपने परिवार के साथ यहां निवास कर रहे हैं।


MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर में आई गंभीर चोट; विरोध में आधे घंटे बंद रही इमरजेंसी
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत