मंदिर का ढांचा हटा, हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई; आज रात दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक खड़े हनुमान मंदिर के ढांचे को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद माहौल गर्मा गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत मंदिर का बाहरी ढांचा तो तोड़ दिया गया है, लेकिन मंदिर की मुख्य प्रतिमा को हटाने में प्रशासन के पसीने छूट गए हैं। इस बीच आस्था और विरोध के संगम के रूप में आज रात 8 बजे से मंदिर परिसर के बाहर बड़ी स्क्रीन लगाकर भक्तों को 'हनुमान अंश' मूवी दिखाई जाएगी।
6 दिन की मशक्कत बेनतीजा, अब IIT इंदौर के एक्सपर्ट्स संभालेंगे कमान
आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के मद्देनजर कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने का काम चल रहा है:
-
निल हिल सकी प्रतिमा: जेसीबी और क्रेन के माध्यम से लगातार 6 दिनों तक प्रयास किए जाने के बावजूद खड़े हनुमान जी की प्रतिमा अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई।
-
एक्सपर्ट्स की ली जा रही मदद: मशीनरी और क्रेन के असफल होने के बाद अब नगर निगम उज्जैन ने आईआईटी (IIT) इंदौर की विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाया है ताकि सुरक्षित मार्ग निकाला जा सके।
विश्व हिंदू परिषद और संत समाज का रुख: "विकास स्वीकार, आस्था पर ठेस मंजूर नहीं"
घटनाक्रम के बाद मंदिर परिसर में भक्तों और हिंदू संगठनों का जमावड़ा शुरू हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव और प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने मंदिर में दर्शन कर स्थिति का जायजा लिया:
-
भव्य तीर्थ स्थल बनाने की मांग: विहिप नेताओं ने कहा कि जिस तरह उज्जैन में महाकाल, हरसिद्धि, काल भैरव और सांदीपनि आश्रम का महत्व है, उसी तरह खड़े हनुमान मंदिर को भी भव्य तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
-
प्रशासन से होगी वार्ता: विहिप ने स्पष्ट किया कि संगठन विकास के कार्यों में बाधा नहीं बनेगा, लेकिन आस्था पर ठेस बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही संत समाज और प्रशासन से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
'डॉक्टर हनुमान' के नाम से प्रसिद्ध हैं मंदिर, भक्तों की उमड़ी भीड़
स्थानीय श्रद्धालुओं में इस मंदिर के प्रति अगाध श्रद्धा है। क्षेत्र में इस मंदिर को 'उज्जैन का एम्स' और भगवान को 'डॉक्टर हनुमान' के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यहां गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के इलाज और संतान प्राप्ति की मन्नतें पूरी होती हैं।


MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर में आई गंभीर चोट; विरोध में आधे घंटे बंद रही इमरजेंसी
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत