तीर्थ यात्रा 2025: इस राज्य के निवासी हैं तो मुफ्त में करें तीर्थ यात्रा
तीर्थ यात्रा 2025:
कई बार हम तीर्थ यात्रा में जानें का मन बनाते हैं। लेकिन आर्थिक समस्या इसमें रोड़ा बनता है। इस कारण हम अपने तीर्थ यात्रा के सपने को पुरे नहीं कर पाते हैं।
ऐसे में आपको कहा जाय कि आपका सरकार अपने खर्च पर पुरी सुरक्षा के साथ तीर्थ यात्राके लिए ले जाएगी। और तीर्थ यात्रा का दर्शन काएंगी।
तो आपकी खुशी का ठीकाना नहीं होगा। ऐसी योजना झारखंड सरकार ने लाई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्राओं का अवसर देना।
साथ ही सामाजिक और धार्मिक समरसता को बढ़ावा देना हैं एवं सभी धर्मों के लोगों को उनके पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा का मौका देना।
वैसे तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
इन्हीं में से एक है “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” है। जिसके तहत गरीब बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाती है।
यह योजना न केवल हिंदू धर्म के तीर्थ स्थलों तक सीमित है, बल्कि इसमें मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के पवित्र स्थलों की यात्रा भी शामिल है।
जानें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है –
यह योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जाती है। जिसमें राज्य के गरीब वरिष्ठ नागरिकों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवाई जाती है। इसके लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाती है और यात्रा की अवधि 8-10 दिन की होती है।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए पुरुषों का उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक एवं महिलाओं का उम्र 58 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
योजना का लाभ बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्डधारी वरिष्ठ नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
जिनके पास तीर्थ यात्रा के लिए आर्थिक संसाधन नहीं हैं। व्यक्ति को शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होना चाहिए।
एक व्यक्ति अपने जीवन में केवल एक बार इस योजना का लाभ उठा सकता है।
जानें किन स्थलों की कराई जाती है तीर्थ यात्रा?
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सभी धर्मों के प्रमुख तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। हिंदू तीर्थ स्थल में वैष्णो देवी, द्वारका, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, काशी, प्रयागराज, मुस्लिम तीर्थ स्थल में अजमेर शरीफ दरगाह, हजरत निजामुद्दीन दरगाह, सिख तीर्थ स्थल में अमृतसर (स्वर्ण मंदिर), पटना साहिब, ईसाई तीर्थ स्थल में वेलंकन्नी चर्च, गोवा चर्च आदि।
योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं –
इस योजना के अंतर्गत सरकार पूरी यात्रा का खर्च उठाती है। यात्रा के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा दी जाती है।
सरकार द्वारा नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन दिया जाता है।साथ ही ठहरने के लिए धर्मशाला या होटल की व्यवस्था होती है।
किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए डॉक्टर उपलब्ध होते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए यहां करें आवेदन –
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी। इच्छुक व्यक्ति झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। इसके अलावे अपने जिले के समाज कल्याण विभाग कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर समर्पित अधिकारी के पास जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी), मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो रहना अनिवार्य है।