RCB बनाम GT: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए बेंगलुरु के मौसम का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा।
यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले से पहले फैंस की नजरें मौसम पर भी टिकी हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरु में आज गर्मी रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
जबकि रात में यह घटकर 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर तेज धूप रहने के बाद शाम को मौसम में बदलाव आ सकता है।
मैच के दौरान बादल छाए रह सकते हैं और 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मैच रद्द हुआ तो क्या होगा नतिजा –
हालांकि रात के समय हल्की बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। ऐसे में मैच के दौरान कुछ देर के लिए खेल रुक सकता है।
हालांकि मैच के रद्द होने का खतरा कम ही है। फिर भी अगर बारिश बढ़ती है, तो अंपायर को DLS नियम का सहारा लेना पड़ सकता है।
अगर बारिश ज्यादा देर तक होती है और ओवर घटाने की नौबत आती है, तो IPL के नियमों के अनुसार कम से कम 5-5 ओवर का मैच खेला जाना जरूरी होगा।
अगर ऐसा नहीं होता, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा।
बारिश की नमी रही तो गेंदबाजों को मिलेगा फायदा –
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। लेकिन बारिश के कारण अगर नमी बनी रही, तो गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है।
खासकर, नई गेंद स्विंग कर सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा होगा। दूसरी ओर, अगर ओस गिरती है, तो दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो सकता है।
ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है, लेकिन मौसम का मिजाज भी इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB अपनी घरेलू धरती पर जीत की हैट्रिक लगा पाएगी, या फिर GT अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए बाजी मारेगी।