महिला दिवस और होली में झारखंड के महिलाओं की बल्ले बल्ले: 38 लाख महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

Rohit Baraik
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

महिला दिवस और होली में झारखंड के महिलाओं की बल्ले बल्ले: 38 लाख महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना –

प्रत्येक महिला के खाते में 7500-7500 रुपये भेजेगी हेमंत सरकार

Hemant Soren Gift:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 38 लाख लाभुकों के बैंक खाते में दो महीना की राशि भेजने का एलान किया है। इस योजना में लगभग 2850 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जनवरी से मार्च तक के लिए प्रत्येक महिला को मिलेगी 7500 रुपये –

झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री मंईयां समान योजना के तहत एक लाभुक को जनवरी से मार्च तक के लिए कुल 7500 रुपये मिलेंगे।

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दिसंबर तक की राशि भेज दी गयी थी। दिसंबर के बाद वैसे लाभुक को राशि ट्रांसफर नहीं हो लाया था, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था।

झारखंड सरकार द्वारा दिसंबर में 56.61 लाख महिलाओं को मईया सम्मान योजना की राशि दी गयी थी।

अगस्त 2024 में हुई है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत –

बता दें कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में की गयी थी।

योजना की शुरुआत में लगभग 41 लाख महिलाओं को सम्मान राशि दी गयी थी। जबकि दूसरी किस्त की राशि 56, 61,791 महिलाओं को दी गयी थी।

इधर एक ही बार तीन माह का 7500-7500 प्रत्येक महिला के खाते में राशि मिलने की सूचना पर महिलाओं में हर्ष दिख रहा है।

महिलाएं बेसब्री से मईया सम्मान योजना की राशि मिलने का इंतजार कर रही है। एक साथ तीन माह की राशि का भुगतान होने की सूचना पर महिलाओं ने झारखंड सरकार के प्रति आभार जताया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *