
होली में झारखंड के MPW कर्मियों की बल्ले बल्ले बढ़ा मानदेय।
होली में झारखंड के MPW कर्मियों की बल्ले बल्ले बढ़ा मानदेय।
Ranchi,Jharkhand – होली में झारखंड के MPW कर्मियों की बल्ले बल्ले बढ़ा मानदेय। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को होली के ठीक पहले बड़ा तोहफा दिया है।
हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए बीमा सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। वहीं अनुबंध कर्मियों के मानदेय में भी वृद्धि करने का आदेश जारी कर दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य कर्मियों एवं अनुबंध कर्मियों में हर्ष का माहौल है।
झारखंड की महागठबंधन सरकार ने यह निर्णय बढ़ते महंगाई को देखते हुए लिया है।
बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने राज्य के अनुबंध कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का आदेश जारी कर दिया है।
निदेशक प्रमुख के आदेश के बाद राज्य भर के करीब 1700 MPW(M) कर्मियों के मानदेय में 3200- 4400 की वृद्धि होगी। इन कर्मियों को इसका एरियर्स भी मिलेगा।
बता दें कि राज्य के वेक्टर बोर्न डिजीज कार्यक्रम के तहत अनुबंध पर बहाल एमपीडब्ल्यू कर्मचारी लंबे समय से सेवा नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
ऐसे में होली से पहले मानदेय वृद्धि होने से इन कर्मियों में खुशी की लहर है। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के पवन कुमार ने हेमन्त सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने सरकार के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि कर्मियों के मांग पर सरकार ने मरहम लगाने का काम किया है। उन्होंने सरकार से जल्द MPW कर्मियों को नियमित करने की भी मांग की है।
बता दें कि फिलहाल राज्य के इन एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को हर माह 26,900 के बीच मानदेय मिल रहा था।
परन्तु जारी आदेश में सितंबर 2024 से 30100 और 31300 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
सरकार के इस फैसले के बाद एक कर्मी के मानदेय में करीब 3200- 4400 रुपये की मासिक वृद्धि होगी।
अनुबंधकर्मियों के मानदेय मे वृद्धि का आदेश निदेश प्रमुख द्वारा 01 सितम्बर 2024 से जारी किया गया है। इसलिए अब इन कर्मियों को बकाया एरियर्स भी मिलेगा।