नहीं दिया मंईयां सम्मान योजना का पैसा तो ससुराल वालों ने कर दी बेरहमी से हत्या
झारखंड:
झारखंड के गढ़वा में मंईयां सम्मान योजना की राशि एक महिला लिए मौत का कारण बन गई।
हालांकि घटना के बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मइँया सम्मान योजना पूरी राशि ससुराल वालों को नहीं मिलने के कारण हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
घटना झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। जहां 25 वर्षीय शकीना बीबी की उसके ही ससुरालवालों ने हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पति खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बताया गया कि सरकार द्वारा शकीना बीबी के खाते में तीन क़िस्त की राशि 7500 रुपये भेजे गए थे। सोमवार को वह बैंक से पैसे निकालकर घर लौटी।
घर पहुंचने पर पति खुर्शीद अंसारी, सास रोजनी बीबी और दादी सास नजमा बीबी ने उससे पैसे मांगे। इस पर शकीना ने इंकार किया और केवल 500 रुपये पति को दिए।
लेकिन पति और उनके घर वाले शकीना से पूरी रकम मांगने लगे और इस बात और अड़े रहे। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया।
घटना इतना बढ़ गया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे शकीना के पति, सास और दादी सास ने उसकी बेहद पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
महिला की हत्या करने के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के बाहर बांस के बीच फंदे से लटका दिया।
जब शकीना के पिता रोज मोहम्मद अंसारी को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।