सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: हरियाणा को अपनी ही धरती में पटकनी दे झारखंड पहली बार चैंपियन

Rohit Baraik
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: हरियाणा को अपनी ही धरती में पटकनी दे झारखंड पहली बार चैंपियन

15th hockey inida senior championship 2025:
हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में झारखण्ड टीम की टीम ने हरियाणा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है।

फाइनल मैच में हरियाणा की ही धरती पर झारखंड की टीम ने हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 गोल से पटकनी दी। इस जीत के साथ ही झारखंड की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता में विजेता बनी है।

इससे पूर्व झारखंड टीम 10 वर्ष पहले 2015 में फाइनल पहुंची थी। इस मैच में झारखंड की टीम उपविजेता बनी थी।

एक-एक गोल के बराबरी रहने पर लिया गया पेनाल्टी शूटआउट का सहारा –

सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: हरियाणा को अपनी ही धरती में पटकनी दे झारखंड पहली बार चैंपियन

बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मैच समाप्ति तक झारखंड और हरियाणा की टीम एक एक गोल कर बराबरी पर रही।

मैदानी खेल में झारखंड टीम की ओर से प्रमोदानी लकड़ा ने गोल, जबकि हरियाणा की और से रानी ने एक गोल करने में सफल रही।

इसके बाद पेनाल्टी शुट आउट का सहारा लिया गया। पेनाल्टी शूट आउट में झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा,निराली कुजूर, बिनिमा धान और कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने गोल की। जबकि सम्मी बड़ा गोल करने में असफल रही।

दो लाख रुपये देने की घोषणा –

झारखंड टीम का सीनियर नेशनल में पहली बार विजेता होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने पूरी टीम को दो लाख रुपए नगद देने की घोषणा की है।

झारखंड टीम के विजेता होने पर झारखंड सरकार के माननीय खेल मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी सहित हॉकी झारखंड के पदधारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *