IPL 2025: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में आगे कौन
IPL 2025:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की रेस और रोमांचक होती जा रही है।
अभी तक खेले गए 13 मुकाबलों के बाद कई खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टॉप में रहते हुए ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे है।
अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खलील अहमद पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं।
आईपीएल 2025 अभी अपने शुरुआती चरण में है और कई मैच बाकी हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या निकोलस पूरन और खलील अहमद अपनी टॉप पोजीशन बनाए रख पाएंगे, या फिर कोई नया खिलाड़ी इनसे आगे निकल जाएगा।
सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए मैदान में उतर रहे हैं और आने वाले दिनों में यह रेस और भी रोमांचक होने वाली है।
IPL 2025 में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज?
1. निकोलस पूरन इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 189 रन बना लिए हैं और इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं।
उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स को मजबूती मिली है।
2. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 149 रन बनाए हैं और टीम के लिए एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं।
3. गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपनी क्लास दिखाई है और 137 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।
4. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने अब तक 136 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
5. लखनऊ सुपर जायंट्स के एक और स्टार मिचेल मार्श ने 127 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है।
IPL 2025 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
1. खलील अहमद इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे घातक गेंदबाज साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 9 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
2. दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 8 विकेट चटकाए हैं और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
3. लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 6 विकेट लिए हैं और इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
5. दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके हैं और इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
आगे के परिणाम के लिए हमारे साथ बने रहिए अपडेट्स, क्योंकि आईपीएल 2025 में रोमांच अभी बाकी है।