
झारखंड सरकार का पहला बजट जानें किसे क्या मिला
झारखंड सरकार का पहला बजट जानें किसे क्या मिला –
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार ने साल 2025-26 का बजट पेश किया है।
इस साल के लिए पेश किए गए 1.45 लाख करोड़ के बजट में शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट को राज्य के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
अबुआ सरकार के इस बजट में आइए देखते हैं किस को क्या मिला –
• रांची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
• जल संसाधन के लिए 2257 करोड़ 45 लाख रुपये।
• जमशेदपुर, गुमला तथा साहिबगंज में नए विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
• किसानों को कृषि यंत्रों के लिए 140 करोड़ रुपये।
• मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए 255 करोड़ रुपये।
• फसल बीमा के लिए 350 करोड़ रुपये।
• कृषि उपज भंडारण के लिए 259 करोड़ रुपये ।
• कृषि क्षेत्र का कुल बजट 4 हजार 587 करोड़ 66 लाख 24 हजार रुपये।
• ग्रामीण विकास का कुल बजट 9841 करोड़ रुपये।
• पंचायती राज के लिए 2144 करोड़ 78 लाख 14 हजार रुपये।
• तालाब- डीप बोरिंग के लिए 203 करोड़ रुपये।
• उद्यान विकास योजना के लिए 304 करोड़ रुपये।
• मंईया सम्मान योजना के लिए 13,363 करोड़ 35 लाख का प्रविधान।
• उद्यमियों के लिए MSME DIRECTORATE या MSME CELL
• बोकारो, गिरिडीह, कांड्रा, सिंदरी, आदित्यपुर, जसीडीह, देवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना।
• चास, गिरिडीह, धनवार, कपाली, गुमला, लोहरदगा, विश्रामपुर बरहरवा श्रीवंशीधरनगर, छत्तरपुर एवं हरिहरगंज में जलापूर्ति परियोजनाएं।
• राज्य में 1200 किलो मीटर रोड व 10 उच्चस्तरीय पुल।
* टीएसी की तर्ज पर अनुसूचित जाति के लिए परामर्शदात्री समिति की स्थापना होगी।
• रांची के तपोवन मंदिर का विकास किया जाएगा।
• जमशेदपुर, पलामू, रांची, धनबाद एवं देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मॉस कम्युनिकेशन की स्थापना का प्रस्ताव।
Super