जर्जर सड़कों को किया जा रहा है दुरुस्त, बिछ रहा है सड़कों का जाल: विधायक
झारखंड :
सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि जर्जर सड़क से लोगों को निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
नए सड़कों का निर्माण के अलावे पुराने जर्जर सड़कों को तेज गति से मरम्मत किया जा रहा है। ताकि लोगों को अवागमण में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
विधायक सोमवार को शहर के झूलन सिंह चौक में सिमडेगा-कुरडेग मुख्य पथ मरम्मत कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा, प्रमुख सुशीला देवी भी उपस्थित थे। बताया गया कि सड़क का मरम्मत पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।
ओडिशा और छतीसगढ़ को जोड़ती है सड़क –
मौके पर विधायक ने कहा कि यह सड़क न सिर्फ कुरडेग प्रखंड को जोड़ता है। बल्कि ओडि़शा और छत्तीसगढ़ राज्य के अलावे दक्षिण भारत को भी जोड़ता है।
लेकिन जर्जर सड़क के कारण इस सड़क पर से गुजरना जानलेवा साबित हो रही थी। इसी को देखते हुए कुरडेग पथ कर मरम्मत कराया जा रहा है।
दर्जन भर जर्जर सड़क को मरम्मत एवं अनगिनत नई सड़कों का हो रहा है निर्माण –
विधायक ने कहा कि आज कई दर्जन जर्जर सड़कों का मरम्मत कराया जा रहा है। जबकि अनगिनत नई सड़कें बनाई जा रही है।
कुल मिलाकर क्षेत्र में सड़कों का तेजी से जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तो विकास की महज एक झलकी है।
सड़कों को दुरुस्त करने के बाद धरातल में अन्य विकास योजनाओं को तेजी से उतारा जाएगा।
विकास कार्य मे भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं –
विधायक ने कहा कि विकास योजनाएं तो धरातल में उतारा जा रहा है। लेकिन उसमें भ्रष्टाचार हावी है। कई योजनाएं भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ चुका है।
अधिकारी और संवेदक इसे लुट खसोट का जरिया बना चुके हैं। विधायक ने कहा कि विकास कार्य में भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
विधायक के प्रयास से विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है सिमडेगा: जोसिमा खाखा –
मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य को रफ्तार मिली है।
आज विकास की योजनाएं धरातल में उतरता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से सिमडेगा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
शिलान्याय कार्यक्रम में सतीश सिंह,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ,जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, जिला विधायक प्रतिनिधि बिपिन तिग्गा, विधायक प्रतिनिधि तिलका रमन,नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद,प्रदेश प्रतिनिधि पीसीसी डेलीगेट प्रदीप केशरी, एनएसी विधायक प्रतिनिधि शहजाद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की,विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद उपस्थित थे।
इसके अलावे प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा,20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो,रोहन जायसवाल,साबिर खान,नगर प्रभारी शशि गुड़िया,कौशल रोहिला,सोनी वर्मा,मुकेश गोयल,जावेद आलम,लखन गुप्ता,वाशिम खान, 20 सूत्री अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार,मनोज जैन, नीला नाग, प्रतिमा कुजूर, मयंती तिर्की, मो अरमान, अरविंद लुगुन, बन्नू,जॉनी,अनूप मिंज आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।