धोखे से ले जाकर इजराइल के वेस्ट बैंक में बंधक बनाए थे 10 भारतीय मजदूर- इजरायली अधिकारियों ने बचाया

धोखे से ले जाकर इजराइल के वेस्ट बैंक में बंधक बनाए थे 10 भारतीय मजदूर- इजरायली अधिकारियों ने बचाया

धोखे से ले जाकर इजराइल के वेस्ट बैंक में बंधक बनाए थे 10 भारतीय मजदूर- इजरायली अधिकारियों ने बचाया

धोखे से ले जाकर इजरायल के वेस्ट बैंक ने बंधक बनाए गए 10 भारतीय मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

इन मजदूरों को गुरुवार को इजरायली अधिकारियों ने बचा लिया। भारत से गए सभी मजदूर इजरायल में नौकरी की तलाश में गए थे।

लेकिन धोखे से वेस्ट बैंक के एक गांव में उन्हें ले जाया गया। साथ ही सभी मजदूरों के पासपोर्ट जब्त करते हुए बंधक बना लिया गया।

सभी मजदूर लगभग एक महीने से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखे गए थे।

 

फिलहाल बचाए गए मजदूर सुरक्षित हैं। साथ ही सभी मजदूरों को एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनकी रोजगार स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

इधर इजरायल में घटे इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिकों की सुरक्षा और विदेशों में उनके अधिकारों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

हालांकि भारतीय दूतावास ने मजदूरों के परिवारों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पिछले एक साल में लगभग 16,000 से अधिक भारतीय मजदूर इजरायल के निर्माण क्षेत्र में काम करने पहुंचे हैं।

मजदूरों के जाने की प्रक्रिया हमास के हमले के बाद शुरू हुई थी। जब इजरायल ने हजारों फिलिस्तीनी मजदूरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

जानकारी मिल रही है कि मजदूरों को सुरक्षित बहार निकालने के लिए बचाव अभियान इजरायल की जनसंख्या और आप्रवासन प्राधिकरण, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) और न्याय मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से गुरुवार रात को पूरा किया।

भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें इजरायल वापस लाया गया है।

दूतावास ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वे इजरायली अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं ताकि मजदूरों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जानकारी के अनुसार इन सभी 10 मजदूरों को वेस्ट बैंक के अल-जायेम गांव में बंधक बनाया गया था। जहाँ से कुछ लोगों ने उनके पासपोर्ट का दुरुपयोग कर इजरायल में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की थी।

इजरायली सेना ने इस फर्जीवाड़े का पता लगाया और पासपोर्ट को उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया।

इधर सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद भारतीय मजदूरों ने राहत की सांस ली है। साथ ही इजरायली अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )