झारखंड विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद अपने क्षेत्र लौटे कांग्रेस के इस विधायक का हुआ जोरदार स्वागत, देखें पूरी खबरे…

Rohit Baraik
10 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

झारखंड विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद अपने क्षेत्र लौटे कांग्रेस के इस विधायक का हुआ जोरदार स्वागत, देखें पूरी खबरे…

सच समाचार:

झारखंड में विधानसभा सत्र समाप्त हो गया है। 24 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक चले इस बजट सत्र के दौरान जहां हेमंत सरकार द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई, वहीं सदन के अंदर विनियोग विधेयक समेत कुल पांच विधेयक लाए गए और उन्हें मंजूरी दी गई।

विधानसभा सत्र समाप्त होते ही अब सभी मंत्री और विधायक अपने अपने क्षेत्र में लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में 70 सिमडेगा विधानसभा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा भी शुक्रवार को अपने क्षेत्र पहुंचे। सिमडेगा पहुंचते विधायक भूषण बाड़ा का जोरदार स्वागत किया गया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि आकाश सिंह की अगुवाई में हुए स्वागत कार्यक्रम में यूथ कांग्रेसियों के अलावे अन्य सभी हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। साथ ही विधानसभा सत्र में जिले की समस्याओं के साथ साथ हर समुदाय की समस्याओं को भी प्रमुखता के साथ उठाने के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।

जनता के हर समस्याओं को दूर करने का किया जा रहा प्रयास: विधायक

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा की जनता ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जो प्यार और स्नेह दिया है उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की हर छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त हर बड़ी समस्याओं को विधानसभा सत्र के माध्यम से सरकार के पास रख दिया गया है।

स्थानीय स्तर पर भी दूर की जाएंगी सभी समस्याएं

जो समस्याएं छोटी है। जिनका समाधान जिले से हो सकता है, उन सभी समस्याओं को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। कई बार लोग जर्जर सड़क की समस्या से परेशान रहते थे। लेकिन इन दिनों बड़े पैमाने पर जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावे सभी क्षतिग्रस्त बिजली के खम्भों को भी दूर किया जा रहा है। जिस स्थान में बांस बली के सहारे बिजली पहुंची है, उस स्थानों में बिजली के खम्भे लगाए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि जिले में सबसे बड़ी समस्या गलत बिजली बिल की थी। जो दूर हो चुकी है। जल्द पेयजल की समस्याओं को भी दूर किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विकास कार्य मे कई जगहों पर भ्रष्टाचार का मामला आते रहता है। इस पर वे बहुत जल्द कड़ा एक्शन लेंगे। विकास कार्य मे भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक भूषण बाड़ा ने शहर से लेकर गांव की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का किया है काम: यूथ कांग्रेस

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र में शहर से लेकर गांव तक कि समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाने का काम किया जो सराहनीय है। विधायक ने स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं से लेकर अनुबंध कर्मचारियों, हज यात्रियों सहित अन्य सभी समुदाय की समस्याओं को गंभीरता के साथ रखने का काम किया।

सिमडेगा विधानसभा को विकास के पथ पर आगे बढ़ने की जताई उम्मीद

विधायक की मांग को महागठबंधन की सरकार ने गंभीरता के साथ लेते हुए कई समस्याओं को समाधान भी कर दिया है। उम्मीद है विधायक भूषण बाड़ा के सकारात्मक प्रयास से सिमडेगा विधानसभा विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। साथ ही सिमडेगा विधानसभा में समस्या शून्य होगी।

जिप सदस्य ने भी जताया आभार

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी विधायक के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। साथ ही खुशहाल और विकसित सिमडेगा के लिए विधायक भूषण बाड़ा के मांग को सकारात्मक कदम बताया।

इन्होंने भी कांग्रेस विधायक का किया स्वागत

स्वागत समारोह में जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह,नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि सलमान खान,लखन गुप्ता,सिमडेगा विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनल लकड़ा,युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन कुमार सिंह, संगीता देवी, सावित्री बड़ाईक, देवनिश खलखो, सबीर खान, डा. इम्तियाज हुसैन,अरविंद लुगुन,अनूप मिंज,जॉनी,नीला नाग, जुली लुगुन,सोभेन तिग्गा,प्रतिमा कुजूर,संगीता देवी, राजकुमार कोइराला, शिव केसरी, आदित्य सिंह, विलशन, विट्टू, राहुल, शिशिर कुल्लू, निखिल, शैलेश, आशीष, राजू, चंदन सहित यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने विधायक का स्वागत किया।

कौन है विधायक भूषण बाड़ा, जिन्होंने लगातार दो बार दर्ज की है जीत

मुखिया से विधायक बनने वाले वाले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर सिमडेगा विधानसभा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक भूषण बाड़ा ने भाजपा की हाथ से सिमडेगा विधानसभा को छीनने में सफलता प्राप्त की थी। इस चुनाव में विधायक भूषण बाड़ा ने झारखंड में सबसे कम अंतर महज 285 वोटो से जीत हासिल की है।

2024 में दूसरे ही विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर बढ़ाने में सफल रहे विधायक भूषण बाड़ा

2024 में हुए चुनाव में सिमडेगा विधानसभा सीट से दूसरी कांग्रेस के भूषण बाड़ा 9228 वोट से जीत हासिल की है। सिमडेगा विधानसभा सीट की गणना भी कांटे की टक्‍कर के साथ शुरु हुई थी। शुरुआती दौर में भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा ने बढ़त बनाए रखा। जो 7 राउंड की गिनती तक अपनी बढ़त को कायम रखा।

आठवें राउंड से आगे बढ़ने में सफल रहे थे विधायक भूषण

इसके बाद आठवें राउंड में भूषण बाड़ा को 660 वोट का बढ़त मिला। जो कांग्रेस खेमे में राहत पहुंचाने का काम किया। इसके बाद भूषण बाड़ा के बढ़त का अंतर हर राउंड में बढ़ता गया। जो 22वें राउंड तक 9228 वोट से आगे रहते हुए एक बार पुन: कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई। बता दें कि विधायक भूषण बाड़ा 2019 के विधानसभा चुनाव में महज 285 वोट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में 2024 के इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाना काफी चुनौती था।विधायक ने सभी चुनौती को मैनेज करते हुए अपने बेहतरीन रणनीति के साथ चुनाव लड़ा और जीत के अंतर को बढा़ते हुए लगातार दुसरी बार जीत हासिल की।

चार सालो में किया था मुखिया से विधायक तक का सफर

2019 में पहली विधायक बने झारखंड के सिमडेगा विधानसभा से कांग्रेस विधायक भूषण बाडा को राजनीति का अनुभव तब महज चार साल पुराना था।

2019 से चार वर्ष पुर्व वर्ष 2015 में पाकरटांड प्रखंड के सिकरियाटांड पंचायत से भूषण बाडा ने मुखिया का चुनाव जीत कर सक्रिय राजनीति में कदम रखी थी। चार साल तक मुखिया गिरी करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता भूषण पर भरोसा जताते हुए उसे टिकट दिया।

2019 में कांग्रेस के टिकट की रखी थी लाज, दस साल बाद कांग्रेस की झोली में डाली थी सिमडेगा विधानसभा की सीट

विधायक भूषण बाड़ा ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट की लाज रखते हुए भाजपा को मामूली अंतर से हराते हुए दस साल के बाद सिमडेगा की सीट कांग्रेस की झोली में डाली। भूषण बाडा ने झारखंड में सबसे कम अंतर महज 285 वोटो से जीत हासिल की है। भूषण मुखिया के रुप में मुखियाओ के हक और अधिकार की लडाई भी लडी है।

यूथ कांग्रेस से शुरू की थी राजनीति

यूथ कांग्रेस से कांग्रेस में शुरु की थी राजनीतिभूषण बाडा ने कांग्रेस पार्टी में वर्ष 2009 में पाकरटांड प्रखंड के यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष के रुप में राजनीति शुरु की थी। इसके बाद वर्ष 2015 में भूषण ने यूथ कांग्रेस के सिमडेगा विस क्षेत्र का अध्‍यक्ष पद संभाला। वर्ष 2017 में भूषण को इंटक का जिला अध्‍यक्ष बनाया गया। वर्ष 2018 से वर्तमान तक भूषण कांग्रेस पार्टी में जिला महासचिव के रुप में कार्य कर रहे है। महासचिव रहते हुए भूषण ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडकर विधायक बनने का गौरव प्राप्‍त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *