
झारखंड सरकार ने किया 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश
झारखंड सरकार ने किया 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश –
झारखंड बजट 2025 (Jharkhand Budget 2025): झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को अबुआ सरकार का वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला बजट पेश किया।
वित्त मंत्री ने साल 2024-25 के बजट से 1.28 लाख का अधिक बजट पेश करते हुए साल 2025-26 के लिए झारखंड सरकार ने किया 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश ।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए कहा कि बजट में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 15 हजार 198 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये खर्च करेगी।
जबकि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 2 हजार 409 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपये खर्च किया जाएगा।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो नए विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और फिन-टेक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव दिया है।
जबकि जमशेदपुर, पलामू, रांची, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मास कम्युनिकेशन की भी स्थापना की जाएगी।
Jharkhand Budget 2025: 5 नये लॉ कॉलेज खुलेंगे –
बजट में राज्य के हजारीबाग, रांची, धनबाद, दुमका एवं पलामू में कुल 5 नये लॉ कॉलेजों की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है।
बोकारो और गोड्डा में नवनिर्मित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पढ़ाई शुरू करने, रांची,खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, साहेबगंज और गिरिडीह में भी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की भी बात वित्त मंत्री ने अपने बजट में की है।
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के जमशेदपुर, गुमला और साहेबगंज जिले में नए राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है।
इसके अलावा जमशेदपुर, धनबाद और दुमका में तीन नए तकनीकी विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किये जाने की भी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एलान की है।
झारखंड बजट 2025 को देखते हुए झारखंड के सभी लोग हेमंत सरकार की खूब तारीफ़ कर रहें है ।