कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पार्टी के अभिन्न अंग- टूटने नहीं दिया जाएगा कार्यकर्ताओं का मनोबल: विधायक

Rohit Baraik
4 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पार्टी के अभिन्न अंग- टूटने नहीं दिया जाएगा कार्यकर्ताओं का मनोबल: विधायक

Congress:
कांग्रेस पार्टी गुमला जिला कमेटी की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष चैतू उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से सिमडेगा के कांग्रेस विधायक सह गुमला जिला प्रभारी भूषण बाड़ा उपस्थित थे।

मौके पर विधायक ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।

आम जनता के हर सुख दुख में शामिल होने का प्रयास करें कार्यकर्ता, किसानों को समस्याओं पर करे ज्यादा फोकस:

विधायक भूषण बाड़ा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए मुझे दो जिला का प्रभारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो और डोर टू डोर लोगों को कांग्रेस पार्टी के बारे में जानकारी दे। साथ ही पार्टी के कार्यकलाप की जानकारी साझा करें।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी वरीय पदाधिकारी को प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता से सम्पर्क कर पार्टी के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता के साथ साथ किसानों के मुद्दो पर फोकस करें। आज क्षेत्र के किसान कई समस्या से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता का उत्साह और मनोबल टूटने नहीं दिया जाएगा। संगठन का एक एक कार्यकर्ता बहुत कीमती है और पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बराबर हैं।

विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता आम जनता को सम्मान दे। उनके हर सुख दुख में शामिल हों और उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास करें।

बैठक को जिलाध्यक्ष चैतू उरांव ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में रमेश कुमार चीनी,प्रदेश सचिव अकिल रहमान,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता तिर्की,जिला सचिव रिजवान अंसारी,तरुण गोप,विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार साहू,सिमडेगा नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सोरेंग,विधायक प्रतिनिधि पुरूषोतम कुजूर,मो. मिन्हाज जिला अध्यक्ष सहकारिता विभाग,मुख्तार आलम,महासचिव सह नगर अध्यक्ष मो. खालिद शाह,सदर प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर,जिला महासचिव विजय ठाकुर,प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष राजू भगत,बिहारी भगत,अल्संख्यक जिला अध्यक्ष साहेब वाशिम,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी,अनिल केरकेट्टा,राजा खड़िया,नारायण एक्का,ब्रज किशोर उरांव,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का,पवन केवट, सुजय बड़ा,जबर खान, माजिद अंसारी,मीरा हामिद, दिलबर अंसारी,अरुण कुमार पांडे,विकास साहू,शहजाद खान,जितेंद्र लोहरा, इस्तियाक अंसारी,डॉ ए अशरफ,ऋषिकांत कुमार,राजेश टोप्पो,मनरुब अंसारी,अशरफ अंसारी,अबू रेहान अंसारी,अफसर अंसारी,विधायक प्रतिनिधि अशोक सिंह,विधायक प्रतिनिधि संजय साहू,एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर राम,मानती देवी,साहिना खातून,ललिता देवी,क्रिस्टीना टोप्पो, ख्रीस्टीना तिर्की,तबरेज अंसारी,मुस्ताक आलम,अमित बारला,विमल किशोर एक्का,नारायण राजू, डा इम्तियाज हुसैन, इकरामुल हुसैन,संजय गोप,रमेश जमाल सहित कांग्रेस पार्टी की सभी मोर्चों, सभी विंग के सम्मानित पदाधिकारी, जिला के पदधारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष,सचिव,महासचिव,आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *