राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं पर दिखाए आक्रामक तेवर- कार्यकर्ताओं को दिखाया आईना

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं पर दिखाए आक्रामक तेवर- कार्यकर्ताओं को दिखाया आईना

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं पर दिखाए आक्रामक तेवर- कार्यकर्ताओं को दिखाया आईना

Rahul gandhi:
सांसद राहुल गांधी गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को आइना दिखाने का प्रयास किया।

सभा में राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो इसमें किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिय।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के संगठनों में कई तरह का विभाजन है। जो जनता की इज्जत करता है, जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाता है।

उसके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। दूसरा गुट जनता की इज्जत नहीं करता है। इसके लोग भाजपा से मिले हुए हैं।

राहुल गांधी के इतना कहते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर उत्साह बढ़ाया। और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

गुजरात के कांग्रेस में हैं दो तरह के लोग, इसे अलग करने की जरूरत –

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इन दोनों तरह के पार्टी नेताओं को जब तक अलग-अलग नहीं किया जाएगा यहां की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में कई बब्बर शेर हैं। लेकिन पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, जबकि दूसरा जनता से दूर है।

उन्होंने कहा कि मैं यहां कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें ये बात स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेता दिशा दिखाने में असफल रहे हैं।

सिर्फ कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए आया हूं –

राहुल गांधी ने कहा कि मेरा लक्ष्य था कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल की बातें जानना और समझना था।

इस बातचीत में संगठन गुजरात की राजनीति और यहां की सरकार के कामकाज से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आईं।

लेकिन मैं यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए आया हूं।

कांग्रेस में बब्बर शेर आज बंधे हुए हैं –

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। यहाँ एक से बढ़कर एक बब्बर शेर हैं। लेकिन पीछे से चेन लगी है और बब्बर शेर बंधे हुए हैं।

उन्होंने एक बैठक की कहानी साझा करते हुए कहा कि एक मेरी बैठक हो रही थी। जिसमें एक कार्यकर्ता ने कहा कि दो तरीके के घोड़े होते हैं।

एक होता है रेस का और दूसरा होता है बारात का। कांग्रेस पार्टी बारात के घोड़े को रेस में डाल देती है और रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है।

अब गुजरात की जनता भी ये देख रही है कि रेस में बारात के घोड़े डाले हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पहला काम हमें ये करना है कि हमें पार्टी के भीतर जो गुटबाजी है, उसे अलग करना है और इसके लिए 20-30 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए।

महिलाओं को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई –

अहमदाबाद पहुंचे सांसद राहुल गांधी अहमदाबाद के कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की साथ ही।

महिलाओं कार्यकार्ताओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ महिला कार्यकर्ताओ का हौशला बढ़ाया।

उन्होंने महिलाओं को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला कमेटी के दम पर कांग्रेस पार्टी मजबूत है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )