जाने कब मनाई जाएगी होली-कौन दिन होली खेलना होगा शुभ

जाने कब मनाई जाएगी होली-कौन दिन होली खेलना होगा शुभ

जाने कब मनाई जाएगी होली-कौन दिन होली खेलना होगा शुभ

Holi kab hai 2025: हर साल होली का त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। रंगों के त्योहार होली को लेकर इस बार लोग उहापोह की स्थिति में है।

देश के कई स्थानों में इस बार होली का त्योहार 14 मार्च यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। जबकि कई स्थानों में 15 मार्च यानी शनिवार को भी होली खेली जाएगी।

ऐसे में देशभर के अलग अलग हिस्से में दो दिन होली खेली जाएगी। हालांकि सभी जगहों पर 13 मार्च की रात में ही होलिका दहन होगा। भारत के कई हिस्से में होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है।

13 को होगा होलिका दहन एवं 15 को खेली जाएगी होली –

इधर होली पर्व को लेकर विहिप के तत्वावधान में झारखंड के सिमडेगा जिले में में आचार्य एवं पुरोहितगणों सहित कई गणमान्य लोगों की बैठक विहिप जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में आने वाले सनातनी पर्व त्योहारों खासकर होली पर्व पर चर्चा की गई। आचार्य पंडित हरिश्चन्द्र झा, आचार्य पंडित वासुदेव गौतम, आचार्य पंडित कल्याण मिश्र, आचार्य पंडित श्यामसुंदर मिश्र, आचार्य पंडित जयंत मिश्रा ने बताया कि 10 मार्च एकादशी तिथि को भद्रा प्रातः 9:20 बजे तक रहेगी।

ऐसे में सुबह के 9:20 बजे के बाद ढाल थापना शुभ रहेगा। वहीं 13 मार्च को भद्रा रात्रि 10:37 बजे तक है। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च की रात 10:37 के बाद होगा एवं डंडा पूजन प्रातः 8:00 बजे से प्रारम्भ होगा।

14 मार्च को दोपहर 12:37 बजे तक है पूर्णिमा तिथि –

आचार्य पंडित सुनील मिश्रा, आचार्य पंडित सत्यनारायण दास, आचार्य पंडित शशिभूषण पंडा, आचार्य पंडित संजय विसी, आचार्य पंडित रंजीत पाठक, आचार्य पंडित जीतेन्द्र कुमार पाठक, आचार्य पंडित पुरुषोत्तम दास, आचार्य पंडित मनोज षाड़गी ने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 12:37 बजे तक पूर्णिमा तिथि है।

ऐसे में 14 मार्च को को रंगोंत्सव नहीं होगा। बताया कि सिमडेगा जिले में 15 मार्च को धूलि मंदन एवं रंगोंत्सव मनाया जायेगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )