विजय  जुलूस में बवाल के बाद भड़की हिंसा- चंद मिनट में धूं धूं का जलने लगा मध्यप्रदेश का महू

Rohit Baraik
5 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

विजय  जुलूस में बवाल के बाद भड़की हिंसा- चंद मिनट में धूं धूं का जलने लगा मध्यप्रदेश का महू

टीम इंडिया की जीत पर मन रहे जश्न में बवाल-

मध्यप्रदेश:
मध्यप्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत पर मन रहे जश्न में हिंसा भड़क गई।

जीत जश्न में उठा बवाल इस कदर भड़का, की देखते ही देखते पूरा महू जल उठा। चंद मिनट की हिसंक घटना देखकर देखने वाले भी हैरान और दंग रह गए।

हिंसा अधिक भड़कने से सेना के जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। बताया गया कि रविवार की रात चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया टीम की जीत के बाद मध्यप्रदेश के मुरहू में विजय जुलूस निकाल गया था।

जुलूस में शामिल लोग आतिशबाजी करते हुए जश्न।मना रहे थे। इसी दौरान जुलूस में बवाल हो गया। जूलूस में शुरू हुआ कदर हिंसा भड़की की प्रशासनिक अधिकारी से लेकर हर कोई दंग रह गए।

बवाल भीड़ ने आसपास के दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान पेट्रोल बम भी फेंके गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

इसके बाद भी हालात नहीं सुधरी। हालत बेकाबू होता देख सेना के जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने हालात काबू में पाने में सफल रहे।

हालांकि रातभर सेना के जवान और पुलिस घटनास्थल पर डटी रही। सोमवार की सुबह भी घटनास्थल पर स्थित दुकाने बंद रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। घटना के बाद कई क्षेत्रों में दहशत कायम है।

घटना के बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस और आर्मी को तैनात किया गया है। जो हर छोटी बड़ी मूवमेंट पर नजर रखी हुई है।

बताया गया कि रविवार की रात भारत की जीत के बाद करीब 100 से ज्यादा लोग 40 से अधिक बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान लोग धार्मिक नारे लगा रहे थे।

दावा किया जा रहा है कि जब यह जुलूस जामा मस्जिद के पास पहुंचा तो, वहां धार्मिक नारे लगाने और आतिशबाजी को लेकर विवाद शुरू हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया।

बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी अन्य क्षेत्रों में चले गए। इसी बीच गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों और दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

साथ ही कई घरो, दुकानों एवं वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद चार थानों की पुलिस के करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को घटनास्थल में तैनात किया गया।

इसके बाद भी घटना नियंत्रण में नही हुई और हालात बिगड़ते रहे तो आर्मी की 8 जवानों की टुकड़ी क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को बुलाया गया।

इधर घटना के बाद कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल भी रात करीब डेढ़ बजे घटनास्थल पहुंचे। साथ ही कई स्थानों में पैदल घूम घूम कर स्थिति का जायजा लिया।

 

हिंसा का शिकार न सिर्फ दुकानें और वाहने हुई। बल्की आम जनता को भी हिंसा का शिकार होना पड़ा। हिंसा में लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

आर्मी और पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल कुल एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसके अलावे घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंसा फैलाने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा।

जिन क्षेत्रों में लोगों के घर दुकान जलाए गए हैं, वहां तो कोई रैली नहीं निकली थी। लोग सो रहे थे और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया। सोचने वाली बात है कि चंद मिनट में कैसे पूरा महू जल उठा।

यह सब पहले की प्लानिंग थी। उपद्रव करने वाले आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज से तलाश की जा रही है। कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उपद्रवी पत्थऱबाजी और आगजनी करते हुए दिख रहे हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *