बिहार में होगा महिला कबड्डी विश्व कप 2025-धूम मचाएंगी इंडिया की शेरनी बेटियां

बिहार में होगा महिला कबड्डी विश्व कप 2025-धूम मचाएंगी इंडिया की शेरनी बेटियां

बिहार में होगा महिला कबड्डी विश्व कप 2025-धूम मचाएंगी इंडिया की शेरनी बेटियां

Women’s Kabaddi World Cup: महिला कबड्डी विश्व कप 2025 की मेजबानी 1 जून से 13 जून 2025 तक बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में आयोजित किया जाएगा।

यह घोषणा भारत को अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (IKF) द्वारा की गई है। इस आयोजन की मेजबानी एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया करेगी।

विश्व कप की घोषणा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि भारत कबड्डी का जन्म स्थान है।

राजगीर में विश्व कप के ऐतिहासिक टूर्नामेंट के आयोजन से खेल जगत में एक नया अध्याय जोड़ेगा। हमें विश्वास है कि यह आयोजन महिला कबड्डी को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

प्रतियोगिता की  खास बात –

•⁠ ⁠इच्छुक टीमों 31 मार्च 2025 तक नामांकन करा सकते हैं।

•⁠ ⁠प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन 75 किलोग्राम या उससे कम होना चाहिए।

•⁠ ⁠प्रत्येक टीम अधिकतम 14 खिलाड़ी, 2 कोच, 1 मैनेजर और 1 तकनीकी अधिकारी को पंजीकृत कर सकती है।

•⁠ ⁠मुकाबले सिंथेटिक मैट पर खेले जाएंगे और खिलाड़ियों को विशेष जूते पहनने होंगे।

•⁠ ⁠आयोजन समिति प्रत्येक टीम के 16 सदस्यों के लिए निःशुल्क भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था करेगी।

•⁠ ⁠आयोजन समिति प्रतियोगिता स्थल पर चिकित्सा और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी।

•⁠ ⁠IKF का कार्यकारी बोर्ड टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाएगा।

•⁠ ⁠खेल नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों या टीमों के खिलाफ निलंबन या जुर्माना लगाया जा सकता है।

* कोई भी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे के भीतर 100 अमेरिकी डॉलर की फीस के साथ विरोध दर्ज करा सकती है

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )