सिर्फ़ 5 साल में चहल-धनश्री हुए अलग- डांस क्लास के दौरान हुई थी दोनों में दोस्ती
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma:
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा के साथ तलाक हो गया है। चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी।
शादी के सिर्फ 2 साल में ही युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हो गया।
ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों 2022 में एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। हालांकि, इस दौरान कई बार दोनों को सोशल मीडिया पर साथ देखा गया था।
बता दें वर्ष 2020 में कोविड-19 का समय था। पूरे देश में लॉकडाउन लगा था।
लॉकडाउन के दौरान चहल को डांस सीखने का मन हुआ, तो उन्होंने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए ऑनलाइन डांस क्लास लेनी शुरू कर दी।
इसी दौरान चहल की उनकी टीचर धनश्री वर्मा से पहचान हुई। ये जान पहचान कब दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला।
फिर क्या था प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने साल 2020 में शादी करने का फैसला कर लिया। चहल के इस फैसले से उनके फैन्स भी काफी खुश थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था।
सोशल मीडिया पर दोनों एक साथ रील्स वीडियो बनाकर शेयर करते थे। लेकिन अंदर ही अंदर कुछ और ही चल रहा था।
यही कारण है की 5 साल में दोनों अलग हो गए, लेकिन अलग होने की इस प्रक्रिया में जो खुलासा हुआ वह काफी हैरान करने वाला है।