धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति एवं पीएम ने दी ईद की बधाई
ईद मुबारक:
देशभर में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में ईद की सामूहिक नमाज अदा की गई।
ईद के लेकर ईदगाह एवं मस्जिदों में काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाया और एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी ईद की बधाई –
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ईद की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ईद की बधाई देते हुए कामना की है कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशियां लेकर आए।
पीएम मोदी ने भी दी बधाई –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईद-उल-फितर के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि विभिन्न त्योहार भारत की विविधता में व्याप्त एकता की भावना के सूचक हैं। पीएम मोदी ने लोगों से इस भावना को मजबूत करने का आग्रह किया है।
सोशल मीडिया में ईद की बधाई देने का लगा तांता –
इधर डिजिटल मार्केट में भी ईद की बधाई देने का दौर जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लोग देर रात से ही ईद की बधाई देने में ब्यस्त हैं।
इन संदेशों से दें बधाई –
ईद को लेकर आप भी कुछ इन संदेशों से ईद की बधाई दे सकते हैं।- ईद यह त्योहार आपके जीवन को रोशनी और खुशियों से भर दे।
ईद मुबारक!
आपके जीवन में खुशियों की बरसात हो और आपके सपने पूरे हों।
ईद मुबारक!
यह त्योहार आपके जीवन में शांति, प्रेम और खुशियों को लेकर आए। ईद की शुभकामनाएं!
बता दें ईद-उल-फितर का त्योहार मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है।
इस दिन मुस्लिम समाज के लोग सामूहिक रूप से नमाज अदा करते हैं। इसके बाद गरीबों में दान करते हैं।