संत जोसेफ की तरह धैर्यवान-आज्ञाकारी और समझदार बनें
संत जोसेफ पर्व:
सन्त जोसेफ पर्व को आबा पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर पुरोहित फा एडमोन बाड़ा की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थी। उन्होंने मुहल्ले के सभी पिताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
जबकि मुहल्ले के बुजुर्ग महिलाओं को भी सम्मानित किया। सभी पिताओं को सन्त जोसेफ की तरह आदर्श पिता बनने की अपील की।
जोसिमा खाखा ने कहा कि सभी लोग संत जोसेफ की तरह ईश्वर की इच्छा का पालन करें।
भले ही वह कठिन या समझ में न आए। अपने परिवार को प्रेम और सुरक्षा प्रदान करें।
अपने बच्चों को जीवन के लिए तैयार करें। उनकी तरह धैर्यवान, आज्ञाकारी और समझदार बनें। अपने काम को महत्व दें और निरंतर प्रार्थना करें।
जोसिमा खाखा ने कहा कि संत जोसेफ की तरह आदर्श पिता बनने का मतलब है, ईश्वर की इच्छा का पालन करना।
परिवार को प्रेम और सुरक्षा प्रदान करना और बच्चों को जीवन के लिए तैयार करना है। जोसिमा ने कहा कि संत जोसेफ ने हमेशा ईश्वर की इच्छा का पालन किया।
उन्होंने मरियम और यीशु को प्रेम और सुरक्षा प्रदान की और उन्हें हर तरह से सहारा दिया। उन्होंने कहा कि संत जोसेफ येशु को जीवन के लिए तैयार किया। उसे ज्ञान और कौशल सिखाए।
उसे ईश्वर के प्रति समर्पित किया। संत जोसेफ हमेशा धैर्यवान और समझदार रहे और उन्होंने मरियम और यीशु के साथ हर तरह से सहयोग किया।
महत्वपूर्ण खबरें एक बार जरूरी पढ़ें: https://sachsamachar.com/those-who-harass-women-will-not-be-spared/
जोसिमा ने कहा कि संत जोसेफ आज्ञाकारी थे और उन्होंने हमेशा ईश्वर की इच्छा का पालन किया।
मौके पर उप प्रमुख सिलबेस्टर बाघवार, विधायक प्रतिनिधि प्रो शीतल एक्का, कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष नवीन बीरेन तिर्की, जोसेफा कुजूर, पूर्व वार्ड पार्षद अगाथा तिर्की, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुनील, शशिकला बेक, प्रेमा मिंज, बिनीता कुजूर, सुनील खेस, ओपोलिना किंडो, अनिमा तिर्की, उषा खलखो, प्रफुल्ल बेक, गुलाब खलखो, रीना मिंज, अल्बर्टीना टिर्की, एर्नेस्ट, अनिमा मिंज, अनिमा खेस, अनिमा एक्का सहित पंच प्रचारक आदि उपस्थित थे।