झारखंड में सनसनीखेज मामला: किराएदार ने कर दी घर मालकिन की हत्या
Jharkhand crime:
झारखंड के सिमडेगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती में गुरुवार की देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां एक महिला को किराए पर मकान देना काफी महंगा पड़ गया। साथ ही उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ी।
घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रेन्टर घुटबहार निवासी विजय बागे ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना के समय घर मे अकेली थी रुम मालकिन
बताया गया कि आरोपी मृतक महिला के यहां किराएदार के रूप में रहता था। बताया गया कि आजाद बस्ती निवासी ननकी चिकिन उर्फ मारा देवी गुरुवार की शाम अपने घर पर अकेले थी।
उसकी बहु सीता देवी किसी काम से मेन रोड के तरफ गई हुई थी। इसी क्रम में देर शाम विजय उसके घर पहुंचा और किसी बात से आक्रोशित होकर ननकी की लाठी से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया।
लाठी से पिट पिटकर कर दी हत्या
बताया गया कि गुरुवार की रात आरोपी किराए के मकान में पहुंचा। इसी बीच उनकी घर मालिकन के साथ कुछ बात को लेकर बहस शुरू हो गयी।
इतने में आरोपी ने आवेश में आकर ननकी को लाठी से पीटने लगा। लाठी के वॉर से गम्भीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने थाना में किया सरेंडर
घटना के बाद आरोपी विजय ने सदर थाने में सरेंडर कर घटना की जानकारी दी।
घटना स्थल पहुंच जांच में जुटी पुलिस
इधर जानकारी मिलते ही एसडीपीओ बैजू उरांव और सदर थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने कहा कि आरोपी ने सरेंडर कर दिया है,लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो पाएगा।
इसे भी पढ़ें:- https://sachsamachar.com/india-waqf-board-land/
हर बिंदु पर जांच कर रही है पुलिस
इधर घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना के हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस सरेंडर कर चुके आरोपी से भी कड़ाई के साथ पूछताछ कर रही है।
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस जल्द हत्या के मामलों का खुलासा करेगी।
घटना के बाद मकान मालिकों में दहशत
इधर किरायेदार द्वारा मकान मालकिन की हत्या किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खासकर मकान भाड़ा में लगाने वाले मकान मालिको में दहशत का माहौल है।
मुहल्ले के लोगों में भी दिख रहा है दहशत
इधर घटना के बाद मुहल्ले के लोगों में भी दहशत देखा जा रहा है। गुरुवार की देर रात तक घटना को लेकर आपस मे ही लोग चर्चा करते हुए नजर आए।