
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया छैमार गिरोह का सरगना
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया छैमार गिरोह का सरगना
Mathura Police Encounter: एक लाख का इनामी और तीन दर्जन से ज्यादा मामले के आरोपी व छैमार गिरोह का सरगना रविवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। हाइवे पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
घटना रविवार की सुबह की है। हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी हाइवे क्षेत्र में कई बदमाश हथियार के साथ पहुंचे हैं। सूचना के आलोक में टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए हाईवे क्षेत्र में बदमाशों की घेराबंदी की गई।
पुलिस को घटनास्थल में देख अंतरराज्यीय छैमार गिरोह के सरगना से फाती उर्फ असद और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों द्वारा फायरिंग किये जाने पर पुलिस जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में गोली लगने से सरगना घायल हो गया। इसके बाद घायल अवस्था मे पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सरगना मूल रूप से हापुड़ ज़िले के गढ़ मुकतेश्वर का रहने वाला था।
लूट, डकैती, हत्या जैसे दर्जनों मामले का आरोपी था अभ्युक्ति –
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अभ्युक्ति के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।
क्षेत्र में वह काफी दिनों से आतंक मचाए हुए था। क्षेत्र में उनका तूती बोलती थी। क्षेत्र के लोग अभ्युक्ति के कारण दहशत में रहते थे।
पुलिस को काफी लंबे समय से उसकी तलाश थी। कई बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। उन्होंने सरगाना की मौत को पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
1. मु.अ.स. 182/2003 धारा 395/396/397/69 आरपीसी थाना कठुवा जम्मू कश्मीर।
2. मु.अ.स. 140/2004 धारा 223/224 आरपीसी थाना कठुआ जम्मू कश्मीर।
3. मु.अ.स. 49/2012 धारा 396 भादवि. थाना थाना भवन जनपद शामली।
4. मु.अ.स. 278/2012 धारा 401 भादवि. थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
5. मु.अ.स. 279/2012 धारा 25 आयुद्ध अधि. थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ।
6. मु.अ.स. 125/2014 धारा 458/411 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर ।
7. मु.अ.स. 283/2014 धारा 302 भादि थाना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर ।
8. मु.अ.स. 339/2014 धारा 25/4 आयुद्ध अधि. थाना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर ।
9. मु.अ.स. 341/2014 धारा 302 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद ।
10. मु.अ.स. 61/2014 धारा 394/302/411 भादवि थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ।
11. मु.अ.स. 679/2014 धारा 458 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर ।
12. मु.अ.स. 1203/2014 धारा 396/412 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद ।
13. मु.अ.स. 1313/2014 धारा 25 आयुद्ध अधि. थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद ।
14. मु.अ.स. 1314/2014 धारा 41ध्102 सीआरपीसी व 411 भादवि. थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद।
15. मु.अ.स. 153/2020 धारा 458/460/302/307/1482149 भादवि थाना शाहपुर कन्डी जनपद पठानकोट पंजाब ( वांछित )।
16. मु.अ.स. 169/2022 धारा 392/411 भादवि थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर ( वांछित)।
17. मु.अ.स. 02/2023 धारा 307 भादवि ( पुलिस मुठभेड ) थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर ( वांछित)।
18. मु.अ.स. 93/2023 धारा 307 भादवि ( पुलिस मुठभेड ) थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर।