झारखंड: मकान खाली करने बोली तो किराएदार ने कर दी मकान मालकिन की हत्या
Jharkhand crime:
झारखंड के सिमडेगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती में एक घर मालकिन को किराए पर रह रहे रेन्टर को मकान खाली कराना काफी महंगा पड़ा।
मकान खाली करने की बात पर एक रेन्टर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मकान मालकिन की लाठी से पिट पिट कर हत्या कर दी।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आरोपी विजय बागे को जेल भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी रेन्टर घुटबहार निवासी विजय बागे ने थाने में जाकर सरेंडर किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि मकान मालिकन
घटना के समय घर मे अकेली थी मकान मालकिन ननकी चिकिन के घर मे आरोपी किराए पर रहता था। लेकिन ननकी चिकिन आरोपी को मकान खाली करने का आग्रह किया था।
इसी बात को लेकर गुरुवार की शाम ननकी का आरोपी विजय के साथ कहासुनी शुरू हुई थी। इसी में आवेश में आकर विजय ने लाठी से पिट पिट कर हत्या कर दी।
घटना के समय घर मे अकेली थी मृतका
बताया गया कि आजाद बस्ती निवासी ननकी चिकिन उर्फ मारा देवी गुरुवार की शाम अपने घर पर अकेले थी।
उसकी बहु सीता देवी किसी काम से मेन रोड के तरफ गई हुई थी। इसी क्रम में देर शाम विजय उसके घर पहुंचा और किसी बात से आक्रोशित होकर ननकी की लाठी से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद आरोपी ने थाना में किया था सरेंडर
घटना के बाद आरोपी विजय ने सदर थाने में सरेंडर कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसडीपीओ बैजू उरांव और सदर थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली थी।
घटना के बाद मकान मालिकों में दहशत
इधर किरायेदार द्वारा मकान मालकिन की हत्या किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खासकर मकान भाड़ा में लगाने वाले मकान मालिको में दहशत का माहौल है।
मुहल्ले के लोगों में भी दिख रहा है दहशत
इधर घटना के बाद मुहल्ले के लोगों में भी दहशत देखा जा रहा है। गुरुवार की देर रात तक घटना को लेकर आपस मे ही लोग चर्चा करते हुए नजर आए।