Ram Navami 2025 Date: जानें कब है रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त? यहाँ मिलेगी पूजन और हवन के सामग्री की सूची

Rohit Baraik
4 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!
Ram Navami 2025 Date: जानें कब है रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त? यहाँ मिलेगी पूजन और हवन के सामग्री की सूची
Ram Navami Kab Hai: हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था।
इसी के कारण इस दिन प्रभु रामलला का जन्मोत्सव मनाने के साथ पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्री राम के साथ माता सीता की पूजा करने से साधक को हर एक दुख-दर्द से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इसके साथ ही इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का भी विधान है।
रामनवमी मुहूर्त 2025 (Ram Navami 2025 Muhurat) –
पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल को रामनवमी का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। पूजा मुहूर्त की कुल अवधि करीब 2 घंटे 31 मिनट होगी।
पूजा के दौरान जानिए क्या-क्या रखें तैयार –
राम नवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
इस दिन घरों, मंदिरों और पंडालों में विशेष पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन होता है। अगर आप भी इस बार राम नवमी पर विधिपूर्वक पूजा करना चाहते हैं, तो यहां हम ला रहे हैं आपके लिए पूजा, हवन और प्रसाद की संपूर्ण सामग्री सूची।
राम नवमी पूजन सामग्री:
राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा की जाती है। इसके लिए निम्नलिखित सामग्री का उपयोग होता है:
•राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति
•मौली (कलावा)
•चंदन और कुमकुम
•अभिषेक के लिए दूध और जल
•अक्षत (साफ़ चावल)
•कपूर
•पुष्प एवं फूलों की माला
•सुंदरकांड या रामायण की पुस्तक
•पान के पत्ते, लौंग, इलायची
•ध्वजा (ध्वज पताका)
•सिंदूर (हनुमान जी के लिए)
•मिठाई (भोग के लिए)
•धूप एवं दीपक
•पीला वस्त्र (भगवान के वस्त्र या पूजा के लिए)
राम नवमी प्रसाद सामग्री:
भगवान राम को भोग लगाने के लिए विशेष प्रकार का प्रसाद तैयार किया जाता है:
•तुलसी दल (प्रत्येक भोग में आवश्यक)
•दही, दूध, शहद
•पंचमेवा (काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, मखाना आदि)
•पांच तरह के फल (सेब, केला, नारियल, संतरा, अनार आदि)
•शक्कर व गंगाजल
•पंजीरी (जिसके लिए आटा या सूजी)
राम नवमी हवन सामग्री:
पूजा के पश्चात हवन का आयोजन करने से वातावरण शुद्ध होता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। हवन के लिए आवश्यक सामग्री निम्नलिखित है:
•आम और चंदन की लकड़ी
•कपूर और घी (विशेष रूप से गाय का घी)
•पीपल, बेल, नीम की छाल या पत्ते
•शक्कर, पंचमेवा, तिल और चावल
•लौंग, इलायची, सूखा नारियल का गोला
•जौ (हवन में विशेष महत्व)
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *